UP Politics: ‘कितनोंं को बुलडोजर से उजाड़ा, कांग्रेस लेगी हिसाब’ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा पर बरसे

Congress Party Meeting In Aligarh Update कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर बुलडोजर के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई गरीबों को बुलडोजर से उजाड़ा गया है और कांग्रेस एक-एक पाई का हिसाब लेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। खैर में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में राय ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है और किसानों की चिंता नहीं करती।
- खैर में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
- राष्ट्रीय महासचिव अनिवाश पांडेय ने कहा, भाजपा से संविधान को खतरा
अलीगढ़। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर का दुरुपयोग कर अनेक गरीबों को उजाड़ा गया है। कांग्रेस एक-एक पाई का हिसाब लेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
मंगलवार को खैर के गोमत चौराहा स्थित कंचन फार्म हाउस में आयोजित संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों कथित संत ने इस्लाम के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दिया। सरकार ने मुकदमा दर्ज कर मामले को घुमा दिया। संत पर तुरन्त रासुका लगाया जाए। लोगों को आगाह किया कि भाजपा बंटवारा कर चुनाव जीत रही है। संविधान को बदलना चाहती है। सरकार को किसानों की चिंता नहीं। गन्ने की न्यूनतम कीमत 500 रुपये प्रति कुंतल होनी चाहिए, मगर भाजपा तो सोसाइटी तक के चुनावों में दूसरे दावेदारों के पर्चे फाड़कर जीत हासिल कर रही है।