बग्गी में सवार होकर शपथ लेने पहुंचे नपा अध्यक्ष, अनोखी एंट्री देख लोग रह गए दंग।

अभनपुर। नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। खास बात यह रही कि वे पारंपरिक वेशभूषा में बग्गी पर सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। नगर पालिका परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के अलावा 15 पार्षदों ने भी शपथ ली। इनमें 10 पार्षद कांग्रेस के, 4 भाजपा के और 1 निर्दलीय पार्षद शामिहाथी से एंट्री की थी योजना, आखिरी वक्त में बदलना पड़ा प्लान।
सूत्रों के मुताबिक, नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पहले हाथी पर बैठकर समारोह में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन अंतिम समय में हाथी उपलब्ध न हो पाने के कारण उन्हें बग्गी से एंट्री लेनी पड़ी। इसके बावजूद उनकी यह अनोखी एंट्री लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। नगर पालिका में कांग्रेस का जलवा, भाजपा को बड़ा झटका। इस बार नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। पिछली बार 11 पार्षद भाजपा के और 3 निर्दलीय थे, जबकि कांग्रेस से केवल उत्रसेन गहिरवारे ने जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाया, जिससे भाजपा को बड़ा झटका लगा। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नगरवासियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही।ल रहे।