
पिथौरा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संस्कार शिक्षण संस्थान एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, पिथौरा के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय कन्या अंग्रेजी मिडिल विद्यालय, पिथौरा में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से अंधविश्वास से बचने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया।
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए वैज्ञानिक चमत्कार।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन कर यह साबित किया कि कई बार जो घटनाएं चमत्कार लगती हैं, वे वास्तव में विज्ञान की देन होती हैं। विज्ञान गीत, कविता, व्याख्यान और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों ने समाज में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञान के युग में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है, और हमें अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त टोने-टोटके और झाड़-फूंक जैसी कुरीतियां विकास में बाधक हैं, जिन्हें समाप्त कर एक वैज्ञानिक समाज का निर्माण किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के प्रेस सचिव हेमंत खूंटे ने कहा कि अंधविश्वास का उन्मूलन करके ही एक तार्किक और प्रगतिशील समाज की स्थापना की जा सकती है।
बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्र।
– शासकीय कन्या अंग्रेजी मिडिल विद्यालय पिथौरा, डिंपल डडसेना, साक्षी पटनायक, यागनि ठाकुर, कृति कुमारी साव, विनय पटेल, अभय डडसेना
– *राम दर्शन पब्लिक स्कूल,रोशनी चौधरी, प्रीति पटेल, रुद्राक्ष शुक्ला, वंदना पंडा, अर्णव नामदेव
– सन राइजिंग किड्स प्ले स्कूल, खुटेरी,सिद्धू पटेल, ओजस चौधरी, साक्षी ध्रुव, जिया पटेल
– शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा,बिंदिया डडसेना, विनीत सिदार, दिव्यांशी डडसेना
– गोपालपुर विद्यालय,शारदा साहू
– संत फ्रांसिस विद्यालय,रूप श्री पुरोहित
– चंद्रपाल डडसेना महाविद्यालय,गरिमा, कन्नौज मीनाक्षी निर्मलकर
सम्मानित शिक्षक।
हेमंत खूंटे, अंतर्यामी प्रधान, वेदेश्वर प्रसाद जोशी, पुष्पकांत साहू, रमाकांत रघुवंशी, श्वेता शर्मा, अनिल पटनायक, एमडी प्रधान। कार्यक्रम में विज्ञान सभा से जुड़े विशेषज्ञों ने भी छात्रों को प्रेरित किया और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया।