छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी जन्मदिन की बधाई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा,छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मां कामाख्या से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।

राजनीति में चार दशकों से अधिक का अनुभव।

छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप में हुआ था। उनके पिता स्व. सुरेंद्र नाथ डेका और माता स्व. चंपाबती डेका थीं। उनके परिवार में पत्नी रानी डेका काकोटी और दो बच्चे हैं। उन्होंने प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक किया।

रमेन डेका 977 से राजनीति में सक्रिय हैं और 1980 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। वे 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए और दो बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। अगस्त 2021 से जुलाई 2024 तक वे असम राज्य नवाचार एवं रूपांतरण आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रहे। राज्यपाल बनने के बाद से रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button