छत्तीसगढ़पुलिस प्रशासन

पुलिस भर्ती घोटाला,एक और महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी हुए सलाखों के पीछे।

राजनांदगांव। आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी महिला आरक्षक को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 8 पुलिसकर्मी, 5 टेक्नीशियन टीम के सदस्य और 2 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी महिला आरक्षक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, और अन्य संलिप्त लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी।

प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब एक आवेदक ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई कि भर्ती प्रक्रिया में मशीन से छेड़छाड़ कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैटिंग मैसेज और गवाहों के बयान के आधार पर सबूत जुटाए। डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के बाद महिला आरक्षक काजल भारद्वाज (26 वर्ष), निवासी थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर गड़बड़ी।

अब तक सामने आए सबूतों से स्पष्ट है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में मशीन से छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को अधिक अंक दिलाने का संगठित प्रयास किया गया था। इस मामले में कई पुलिसकर्मी और तकनीकी टीम के सदस्य संलिप्त पाए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है, और अन्य संदेहियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की धांधली न हो सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button