पटना में राहुल ने मोहन भागवत पर बोला हमला, RSS पर लगाए गंभीर आरोप
Rahul Gandhi Bihar Visit कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। वे पटना के बापू सभागार में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित सविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा कीं। वहीं पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

पटना में राहुल गांधी ने मोहन भागवत पर बोला हमला
लाखों करोड़ो लोगों का दर्द इस संविधान में: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि मैं आप लोगों का भाषण सुन रहा था। हम भारत के कोने कोने तक भारत के संविधान को पहुंचाना चाहते हैं। लाखों करोड़ो लोगों का दर्द इस संविधान में है, इस संविधान ने पूरी तरह नहीं लेकिन इन लोगों का दर्द थोड़ा कम किया है।बुद्ध भगवान की आवाज इस संविधान में है। महात्मा फुले, आम्बेडकर, गांधी की आवाज इसमें है।
पूर्व सांसद अली अनवर ने नीतीश पर साधा निशाना
पूर्व राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब बिहार में 2017 में एकबार फिर भाजपा के साथ चले गए तो मैंने और शरद यादव ने बगावत का झंडा उठाया। इसके बाद मैंने एक अभियान राहुल जी के परामर्श से शुरू किया। दिल्ली में दो कार्यक्रम किया। राहुल जी आए भी।
अलि अनवर ने कहा कि भाजपा व संघ परिवार भारत को सोने की चिड़िया समझ देश को लूट रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल जी ने जो जोखिम एक साथ लिया है कॉरपोरेट घराने, संघ परिवार व भाजपा से लिया है।
तेजस्वी से मिले राहुल गांधी, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंते ही राहुल गांधी सीधे होटल मौर्या गए। जहां उन्होंने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
तेजस्वी यादव पहले से ही होटल मौर्या में मौजूद थे। जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। राहुल गांधी के पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने होटल के गेट पर उनका स्वागत किया।
इसके बाद दोनों नेता साथ में तेजस्वी यादव के कमरे में चले गए। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?
बता दें कि राहुल गांधी को पटना एयरपोर्ट से होटल मौर्या होते हुए बापू सभागार जाना था जहां वो संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया राहुल गांधी का स्वागत
राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से सीधे बापू सभागार पहुंचे। इससे पूर्व पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश समेत वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
जय भीम जय संविधान से गूंज रहा बापू सभागार
संविधान सुरक्षा सम्मेलन बापू सभागार में शुरू हो गया है। पूरा सभागार जय भीम जय संविधान के नारों से गूंज रहा है।
बापू सभागार में राहुल गांधी
राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बापू सभागार के मंच पर 1 बजे पहुंचेंगे
- बापू सभागार के बाद पटना कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में 2:45 बजे जाएंगे
- वहां वे सदाकत आश्रम के रेनोवेशन के बाद तैयार कर्मचारी आवास का उद्घाटन करेंगे
- इसके बाद सदाकत आश्रम में ही कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे