Shardiya Navratri 2024: नवदुर्गा के किस स्वरूप की पूजा से मिलता है क्या लाभ, जरूर जानें

नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना का विधान है। इससे साधक को माता रानी की कृपा से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। नवदुर्गा के प्रत्येक रूप की पूजा का अपना महत्व और लाभ है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि देवी दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा से व्यक्ति को जीवन में क्या परिणाम मिल सकते हैं।
HIGHLIGHTS
- 03 अक्टूबर से शुरू हो गया है नवरात्र का पावन पर्व।
- नवदुर्गा की पूजा-अर्चना से प्राप्त होती है विशेष कृपा।
- हर देवी की पूजा से मिलते हैं अलग-अलग लाभ।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार, 03 अक्टूबर के दिन से नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है। नवरात्र के पहले दिन भक्त घटस्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करते हैं। हर दिन माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है और प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग रंग भी बताए गए हैं। यदि आप दिन के अनुसार, इन रंगों को धारण कर नवरात्र की पूजा करते हैं, तो इससे आपको जीवन में काफी लाभ देखने को मिल सकता है।