News

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही स्वास्थ्य कर्मचारियों के 30 हजार पदों पर निकालेगी भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने किया एलान

मध्य प्रदेश में जल्द ही 3 हजार डॉक्टर सहित कुल 30 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा रीवा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी गई। शुक्ला ने बताया कि इस भर्ती के माध्यम से जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार होगा।

HIGHLIGHTS

  1. मध्य प्रदेश में 3 हजार डॉक्टर सहित 30 हजार मेडिकल कर्मचारियों के पदों पर होगी भर्ती।
  2. जिला अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राज्य में 3 हजार डॉक्टर सहित कुल 30 हजार पदों पर भर्तियों का एलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने वाले डिप्टी सीएम रीवा में पत्रकारों से बात कर रहे थे इसी दौरान उन्होंने इस भर्ती के बारे में जानकारी दी। शुक्ला ने रविवार को कहा कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध होने पर जिला अस्पतालों के साथ-साथ सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार होगा।

पत्रकारों से बातचीत में इन बिंदुओं पर की बात

शुक्ला ने बातचीत के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में भर्ती के बाबत बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही 3,000 डॉक्टरों सहित 30,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल रीवा बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए बड़ा निवेश आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button