Tirupati Laddu: लड्डू विवाद के बाद 34000 मंदिरों को नया आदेश, कर्नाटक सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Tirupati Laddu तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी होने की बात से हंगामा मचा है। विवाद के बाद अब कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार एक्शन में आ गई है। सिद्दरमैया सरकार ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें राज्य के मंदिर प्रबंधन निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी 34000 मंदिरों में नंदिनी ब्रांड के घी का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है।
HIGHLIGHTS
- तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी होने की बात से हंगामा।
- विवाद के बाद कर्नाटक सरकार ने दिया सख्त आदेश।
एजेंसी, बेंगलुरु। Tirupati Laddu आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू प्रसाद के घी में जानवरों की चर्बी मिलने की बात से हर कोई परेशान है। इसे हिंदुओं की आस्था पर बड़ी आंच कहा जा रहा है। वहीं, इस विवाद के बाद अब कर्नाटक भी एक्शन में आ गई है।
कर्नाट सरकार भी एक्शन में
कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार ने एक निर्देश जारी किया है, जिसमें राज्य के मंदिर प्रबंधन निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी 34,000 मंदिरों में नंदिनी ब्रांड के घी का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है।