उत्तर प्रदेश

UP News: योगी सरकार ने औद्योगिक विकास विभाग के पांच अधिकारि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड, जानें क्‍यों ग‍िरी गाज?

उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक विकास विभाग के पांच अधिकारि‍यों को सस्‍पेंड कर द‍िया है। ये अधि‍कारी कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से नोएडा ग्रेटर नोएडा यूपीसीडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमे थे। शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार पत्र भेजा गया जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद ये कार्रवाई की गई है।

HIGHLIGHTS

  1. ट्रांसफर के आदेश के बाद भी जमे हुए थे ये अधि‍कारी और कर्मचारी
  2. औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई

लखनऊ। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कई स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यूपीसीडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जमे पांच अधिकारियों को शासन ने गुरुवार को निलंबित कर दिया।

इनमें कैलाशनाथ श्रीवास्तव सहायक महाप्रबंधक यूपीसीडा, आरके शर्मा प्रबंधक सिविल नोएडा, राम आसरे गौतम वरिष्ठ प्रबंधक सिविल ग्रेटर नोएडा, गुरविंदर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक ग्रेटर नोएडा और राजेंद्र भाटी उप महाप्रबंधक सिविल यीडा शामिल हैं। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button