उत्तर प्रदेश

‘माफिया सरकार चलाते थे, बबुआ 12 बजे तक सोता था’, CM योगी का अखि‍लेश यादव पर तीखा हमला

UP Politics मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्‍या के म‍िल्‍कीपुर में आयोजित जनसभा में सपा पर हमलावर होते हुए कहा क‍ि हर जिले का बड़ा माफिया व गुंडा सपा से जुड़ा था। माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ (तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) घर से बाहर नहीं निकलता था। बबुआ 12 बजे सोकर उठता था।

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा में सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि हर जिले का बड़ा माफिया व गुंडा सपा से जुड़ा था। माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव करते थे, तो बबुआ (तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव) घर से बाहर नहीं निकलता था। बबुआ 12 बजे सोकर उठता था। जनता पिसती थी। मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व व त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी। होली, दीवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी को बैन कर दिया था।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि जन्माष्टमी के आयोजनों पर इन्होंने थाना, पुलिस लाइन, जेलों में रोक लगा दी थी। कहते थे कि जन्माष्टमी में भजन न गाओ। हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा इसे बैन करती थी। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाती थी। दुर्गा पूजा में अयोध्या का दंगा हर किसी ने देखा। सपा सरकार में देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई थी। बतौर सांसद गोरखपुर से आकर मैंने आंदोलन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button