ड्राईनेस और जलन ही नहीं, शरीर में Vitamin B12 की कमी होने पर आंखों में नजर आते हैं ये 5 संकेत

Vitamin B12 हमारे शरीर के सही विकास और हमें हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर में खून और नर्वस सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। शरीर में जब भी इस विटामिन का लेवल कम (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) होता है आंखों में इसके कुछ संकेत नजर आने लगते हैं।
HIGHLIGHTS
- Vitamin B12 हमारे सही विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
- हालांकि, कई वजहों से अक्सर हमारे शरीर में इसकी कमी होने लगती है।
- शरीर में इसकी कमी होने पर आंखों में कुछ संकेत नजर आते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन बी12 (Vitamin B12) हमारे सही विकास और स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। यह एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में खून और नर्वस सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है और डीएनए बनाने में मदद करता है। विटामिन बी12 (Vitamin B12 Deficiency Sings in Eye) मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है, जो एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लोग थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। ऐसे में शरीर में इसकी कमी (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
इसलिए जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी को पहचान कर दूर किया जाए। शरीर में इस जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी होने पर शरीर कई तरह से संकेत देता है। इसकी कमी होने पर कुछ संकेत आंखों में भी नजर आते हैं, जिनको लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आप इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आंखों में नजर आने वाले विटामिन बी12 की कमी के कुछ लक्षण और इसकी कमी के कुछ कारण-