राष्ट्रीय

Sidhu Moosewala: छोटे मूसेवाला का प्यारा वीडियो वायरल, लाड-लड़ा रहे माता-पिता; फैंस ने कहा- मिस यू

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने उनके निधन के बाद IVF तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया था। छोटे सिद्धू का नाम शुभदीप है। सोशल मीडिया पर शुभदीप का एक वीडियो वायरल (Sidhu Moosewala Viral Video) हो रहा है जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धू के फैंस इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. 6 महीने के हुए छोटे सिद्धू मूसेवाला।
  2. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो।

डिजिटल डेस्क, मानसा। मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की 29 मार्च 2022 को हत्या कर कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अपने बेटे को खोने के बाद उनकी मां चरण कौर और पिता बलकौल सिंह 2024 फिर से पेरेंट बने। सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में IVF तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम शुभदीप रखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा छोटे सिद्धू का वीडियो

अब 6 महीने के हो चुके छोटे सिद्धू यानी शुभदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्हा सा शुभदीप बिस्तर पर नजर आ रहा है। नन्हे सिद्धू के एक तरफ पिता बलकौल सिंह और दूसरी तरफ मां चरण कौर प्यार करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर सिद्धू के फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button