Bhadrapada Purnima श्रीहरि की कृपा प्राप्ति के लिए है बेहद खास, जानें कैसे करें प्रसन्न

हर महीने पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार साधक 17 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा (Kab Hai Bhadrapada Purnima 2024) व्रत रख सकते हैं। अतः 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि पर सच्चे मन से विष्णु स्तुति का पाठ करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इसका पाठ करने के बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में दान करना चाहिए।
HIGHLIGHTS
- पूर्णिमा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
- यह तिथि विष्णु जी को समर्पित है।
- इस दिन विष्णु स्तुति का पाठ करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इसी वजह से पूर्णिमा के दिन चंद्र देव के संग जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही गंगा स्नान और दान भी किया जाता है। ऐसे में आप भाद्रपद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विष्णु स्तुति के पाठ के द्वारा जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। मान्यता है कि विष्णु स्तुति (Vishnu Stuti in Hindi) का पाठ करने से साधक को सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होती है।
भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Bhadrapada Purnima Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 सितंबर को पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। वहीं, 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी।