Lifestyle

साल में सिर्फ नौ दिन खुलता है मां दुर्गा का यह प्राचीन मंदिर, देवी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त

देश में मां दुर्गा के कई प्रचीन और एतिहासिक मंदिर है जिनका अपना अलग महत्व होता है। आज से देशभर में shardiya navratri 2024 का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग देवी मां के मंदिरों में उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में आज जानेंगे ओडिशा के एक प्राचीन मंदिर के बारे में जो साल में सिर्फ 9 दिन नवरात्र में ही खुलता है।

HIGHLIGHTS

  1. देशभर में मां दुर्गा के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं।
  2. ऐसा ही एक मंदिर ओडिशा के परलाखेमुंडी जिले में भी स्थित है।
  3. यह मंदिर सिर्फ नवरात्र के नौ दिनों में भी खुलता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू हो चुका है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे हर साल आश्विन माह में मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत-उपवास भी किया जाता है। इसके अलावा इन दिनों देवी मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। भारत मंदिरों का देश है। यहां हर कदम पर कई छोटे-बड़े मंदिर मिलते हैं, जिनका अपना सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व होता है।

ऐसा ही एक मंदिर ओडिशा में स्थित है, जो कई वजहों से अनोखा मंदिर माना जाता है। आमतौर पर ओडिशा का नाम सुनते ही सबसे पहले मन में जगन्नाथ मंदिर का ख्याल आता है, लेकिन ओडिशा में माता रानी का एक अनोखा मंदिर भी है, जो सिर्फ नवरात्र के दौरान ही खुलता है। यहां गजपति जिले के परलाखेमुंडी में एक छोटा- सा दुर्गा मंदिर है, जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में नवरात्र के अवसर पर आज हम आपको बताएंगे इस अनोखे मंदिर के बारे में-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button