छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन करेगा 500 से अधिक महिलाओं का सम्मान।

सरगुजा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन प्रदेश की 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित करने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 8 मार्च को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के साल्ही खेल मैदान में आयोजित होगा। राजस्थान राज्य उत्पादन निगम लिमिटेड की सामाजिक सरोकार पहल के तहत आयोजित इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के विधायक राजेश अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान को बढ़ावा देना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम त्वरित कार्रवाई (Accelerate Action) रखी गई है, जिसके तहत महिलाओं को समानता और अधिकारों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में प्रदेश की महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें गोबर से बनी ईंटें और प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए अन्य उत्पाद प्रमुख आकर्षण होंगे। सम्मान समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न सामूहिक गतिविधियों, खेल मनोरंजन, स्वादिष्ट भोजन और सेल्फी जोन जैसी कई आकर्षक व्यवस्थाएँ की गई हैं। इसके अलावा, कार्यक्रम में प्रेरणादायक वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय समुदाय के लोग भी शामिल होंगे, जो महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button