Blogछत्तीसगढ़रायपुर

गरियाबंद के पांचों जनपदों में भाजपा समर्थितों का कब्जा, छुरा में टॉस से हुआ अध्यक्ष पद का फैसला।

गरियाबंद। जिले के पांचों जनपद पंचायतोंगरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग और फिंगेश्वर में हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के नतीजे मिश्रित रहे, जहां दो जनपदों में भाजपा और दो में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि गरियाबंद जनपद में अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है। छुरा में टॉस से हुआ फैसला छुरा जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को बराबर 11-11 मत मिले। ऐसे में निर्णय टॉस से हुआ, जिसमें भाजपा की मीरा ठाकुर ने जीत दर्ज की। अन्य जनपदों में फिंगेश्वर में भाजपा की इंद्राणी नेहरू साहू, मैनपुर में मोहना नेताम, गरियाबंद में सोहन ध्रुव और देवभोग में पदमाल्य निधि अध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। छुरा जनपद पंचायत में भाजपा के दो अलग-अलग पैनल से प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन अंततः भाजपा के कुलेश्वर सोनवानी 11 मतों के साथ उपाध्यक्ष बने। फिंगेश्वर जनपद में भाजपा समर्थित सतीश यादव को उपाध्यक्ष पद मिला, जबकि मैनपुर में कांग्रेस की नंद कुमारी राजपूत और देवभोग में कांग्रेस के सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष बने। गरियाबंद जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button