उत्तर प्रदेश

NDA सरकार के सहयोगी सांसद राजकुमार का यूपी पुलिस पर हमला; बोले- बागपत Police लूट खसोट में जुटी

बागपत में बढ़ते अपराधों को लेकर रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बागपत पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस लूट-खसोट में लगी है और योगी सरकार के सुदृढ़ कानून व्यवस्था के सपने को ध्वस्त कर रही है। सांसद ने किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने और महिला सुरक्षा में विफल रहने पर भी पुलिस की आलोचना की।

HIGHLIGHTS

  1. एनडीए सरकार में शामिल रालोद के सांसद डा. राजकुमार का प्रहार
  2. सूबे की सरकार का कानून व्यवस्था का सपना ध्वस्त कर रही पुलिस

बागपत। भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार में शामिल रालोद के सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बढ़ते अपराधों को मुद्दा बना बागपत पुलिस पर प्रहार किया। उन्होंने बागपत में पुलिस पर लूट खसोट कर योगीजी की सरकार के सुदृढ़ कानून व्यवस्था का सपना ध्वस्त करने का आरोप लगाया। बोले कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

शुक्रवार को रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने स्यादव्याद इंस्टीट्यूट बागपत के स्थापना दिवस पर बागपत में बढ़ते अपराधों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराध मुक्त और भय मुक्त समाज की स्थापना का प्रयास कर रहे हैं पर बागपत पुलिस लूट खसोट में लगी है। बागपत में पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद कमजोर तथा निराशाजनक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button