धर्म

Shardiya Navratri में मां दुर्गा को रोजाना अर्पित करें ये प्रिय फूल, चमक जाएगी आपकी फूटी किस्मत

आश्विन माह में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 03 अक्टूबर से होगा। वहीं इस त्योहार का समापन 11 अक्टूबर को होगा। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आप रोजाना पूजा थाली में तरह-तरह के फूलों को शामिल करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।

  1. शारदीय नवरात्र को पवित्र माना जाता है।
  2. इस उत्सव के लिए मंदिरों को सजाया जाता है।
  3. मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अश्विन माह की अमावस्या पर पितृ पक्ष के समापन के बाद मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस उत्सव के आने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना और मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चन की जाती है। साथ ही माता रानी को सोलह श्रृंगार और प्रिय फूल समेत आदि चीजें अर्पित की जाती है। मान्यता है कि मां दुर्गा को इन चीजों को चढ़ाने से घर में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही जातक को मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। आइए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस दिन मां दुर्गा (Maa Durga Favourite Flower) के किस स्वरूप को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए?

पहला दिन

शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। मान्यता है कि मां शैलपुत्री को गुड़हल का लाल फूल और सफेद कनेर का फूल प्रिय हैं। इन्हें पूजा में शामिल करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button