Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के दौरान इन गलतियों से करें अपना बचाव, नहीं मिलेंगे बुरे परिणाम

हिंदू धार्मिक में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) को एक शुभ घटना नहीं माना जाता। साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपको इसके अशुभ परिणाम प्राप्त न हों। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
- 02 अक्टूबर को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण।
- हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है सूर्य ग्रहण।
- सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान रखें जाते हैं कई नियम।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धार्मिक में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जिसका प्रभाव समस्त जीवों पर पड़ता है। ऐसे में आप सूर्य ग्रहण के दौरान यदि इन नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आप बुरे परिणामों से बचे रह सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का समय (Solar Eclipse 2024 Dates And Time In India)
सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर को रात 09 बजकर 13 मिनट पर शुरू होने जा हा है। वहीं, इसका समापन मध्यरात्रि 03 बजकर 17 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं।