धर्म

Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, कब है दिवाली? यहां दूर होगी असमंजस की स्थिति

इस बार दिवाली के पर्व की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है। कुछ लोग दिवाली 31 अक्टूबर की बता रहे हैं। वहीं कुछ जानकार दिवाली 01 नवंबर (Diwali 2024 Kab hai) को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि दिवाली का त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा?

HIGHLIGHTS

  1. दिवाली के पर्व का विशेष महत्व है।
  2. देशभर में दिवाली मनाई जाती है।
  3. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के पर्व का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शुभ दिन पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है। हर साल यह पर्व भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के संग राम परिवार के पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। दिवाली (When is Diwali 2024) के दिन दीपक जलाएं जाते हैं। चलिए जानते हैं दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त के बारे में।

दिवाली 2024 डेट

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में 01 नवंबर (Diwali 2024 Date) को दिवाली मनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button