Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में न करें तुलसी से संबंधित ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं पितृ देव

पितृ पक्ष की अवधि को पितरों को कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर (Pitru Paksha 2024 Date) से हुई है। वहीं इसका समापन अगले महीने यानी 02 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पितरों का श्राद्ध पिंडदान और तर्पण आदि कार्य किए जाते हैं। ऐसे में तुलसी के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
HIGHLIGHTS
- पितृ पक्ष की अवधि का विशेष महत्व है।
- इस दौरान पितरों का तर्पण किया जाता है।
- पितृ पक्ष में तुलसी नियमों का पालन करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) के दौरान पितरों का तर्पण और श्राद्ध जरूर करना चाहिए। इस अवधि में रोजाना स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव और पितरों को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही तुलसी के नियमों (Tulsi Puja Ke Niyam) का पालन जरूर करना चाहिए। मान्यता के अनुसार, इन नियमों का पालन न करने से पितृ नाराज हो सकते हैं और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं तुलसी नियमों के बारे में।