उत्तर प्रदेश

‘सपा मुखिया गुंडाें के सरगना’ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना; कहा- कानून व्यवस्था सुधरी

UP News आगरा में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा सिर्फ 15 दिन का नहीं स्वच्छता को व्यवहार में उतरना भी जरूरी। दोपहर के बाद बिचपुरी सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण करने पहुंचे। सपा मुखिया के बयानों पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होते ही अखिलेश यादव के दर्द होने लगता है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

HIGHLIGHTS

  1. ताजमहल के शीश महल उद्यान से शुरू हुआ स्वच्छता सेवा का अभियान
  2. मंत्री बोले, यूपी में भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का राज

 आगरा। स्वच्छता सेवा अभियान के शुभारंभ के बाद प्रभारी मंत्री और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया को गुंडों का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अगर कोई भी कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है।

जयवीर सिंह ने कहा, कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अखिलेश यादव को यह पच नहीं रहा है। उनके किसी भी साथी पर जब भी कोई कार्रवाई होती है तो उन्हें दर्द होने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button