Weather Update: अचानक बदल गया मेरठ में मौसम का मिजाज, रात का तापमान लुढ़का; पंखे की हवा में ठंडक का अहसास

Meerut Weather Update News In Hindi मेरठ में लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की है। मानसूनी बरसात के प्रतिशत में सुधार भी आया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। दिन और रात के तापमान में तीन दिनों में खासी गिरावट दर्ज की गई है।
HIGHLIGHTS
- 14 प्रतिशत कम हुई है अब तक सामान्य कम बरसात
- तापमान गिरने से पंखे में हल्की ठंडक का हो रहा अहसास
मेरठ। Weather Update Meerut: सितंबर में हुई बरसात ने मानसून सीजन में कमी को काफी हद तक पूरा कर दिया है। शुक्रवार को दिन और रात में बादल छाए रहे और रुक−रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रही। मौसम विभाग ने छह मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की।
14 प्रतिशत कम है मानसून की बरसात
एक जून से 31 अगस्त तक जनपद में 383 मिलीमीटर बरसात हुई थी। जो सामान्य से 28 प्रतिशत कम थी। वहीं एक जून से 13 सितंबर तक 523 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि 606 मिलीमीटर बरसात सामान्य रूप से होनी चाहिए। यह 14 प्रतिशत कम है।