Nobel Prize: कौन हैं हान कांग, जिन्हें मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार; पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

Han Kang मेडिसिन फिजिक्स और केमिस्ट्री के बाद साहित्य के लिए भी नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस साल दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। नोबेल समिति ने उनके लेखन को मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करने वाला बताया है। उन्हें इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। जानिए उनके बारे में सब कुछ।
HighLights
- दक्षिण कोरियाई लेखिका हैं हान कांग।
- नोबेल समिति ने उनके लेखन को मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करने वाला बताया।
एपी, स्टॉकहोम। दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। नोबेल समिति ने कहा कि उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए यह सम्मान दिया जाता है, जो ऐतिहासिक आघातों का सामना करता है और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है।
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार 53 वर्षीय हान ने 2016 में ‘द वेजिटेरियन’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता। यह उपन्यास एक महिला के मांस खाने से रोकने के फैसले के विनाशकारी परिणाम पर आधारित है।