
हार्ट डिजीज
ज्यादा सोने से दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। कुछ शोध से पता चलता है कि दस घंटे या उससे ज्यादा सोने से स्ट्रोक से मौत का खतरा 56% और हार्ट डिजीज से मौत का 49% ज्यादा जोखिम होता है।
डिप्रेशन
ज्यादा सोना अक्सर मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं या डिप्रेशन का संकेत हो सकता है। आमतौर पर डिप्रेशन या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं वाले ज्यादातर लोग अनिद्रा से जूझते हैं, वहीं लगभग 15% लोग ज्यादा सोने की आदत रखते हैं।
टाइप 2 डायबिटीज
ज्यादा सोने की वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, बहुत ज्यादा नींद से डायबिटीज या इम्पेयर्ड ग्लूकोज सेंसिविटी विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे आठ घंटे से ज्यादा सोने से यह जोखिम 2.5 गुना बढ़ जाता है।
इनफर्टिलिटी
यह तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि अपर्याप्त नींद फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि ज्यादा सोने से भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। शोध से पता चलता है कि ज्यादा सोने से प्रेंग्नेट होने की संभावना कम हो सकती है।
वेट गेन
अगर आप 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। ज्यादा सोने का संबंध हाई बीएमआई और वजन बढ़ने से है। रोजाना रात नौ घंटे से ज्यादा सोना, दिन में लंबे समय तक बैठना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी वजन बढ़ने का खतरा बढ़ाती है।