Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन करें शिव जी के नामों का जाप, दूर होगा गृह क्लेश

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत मंगलकारी माना गया है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस व्रत को करने से मनचाहे मुरादें पूर्ण होती हैं। पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन माह का प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं इस दिन शिव जी के नामों का जाप बहुत कल्याणकारी माना गया है।
HIGHLIGHTS
- प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
- प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है।
- प्रदोष व्रत से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। यह व्रत प्रतिमाह में दो बार आता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भक्त इस शुभ दिन पर विशेष रूप से शिव परिवार की पूजा करते हैं। ऐस कहा जाता है कि भोलेनाथ की इस स्वरूप की पूजा करने से रोग-दोष और गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है। साथ ही शिव कृपा मिलती है।
बता दें, इस बार प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर यानी कल रखा जाएगा। वहीं, इस तिथि ( Pradosh Vrat 2024) पर शाम के समय शिव जी के 108 नामों का जाप बेहद शुभ माना गया है, तो चलिए यहां पढ़ते हैं।