दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रहने लगा, चरित्र शंका के आरोप में की पिटाई
महिला ने बताया कि उसके पति की तीन साल पहल मौत हो गई। इसके बाद उसका दोस्त प्रकाश साहू घर आने-जाने लगा। उसने महिला को पत्नी बनाकर रखने की बात कही। कुछ दिनों तक दोनों के संबंध ठीक रहे। बाद में युवक चरित्र शंका पर महिला से विवाद करने लगा।

HighLights
- कोटा थाना क्षेत्र के सुदनपारा मोहल्ले का मामला।
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया केस दर्ज।
- एक अन्य मामले में जीजा ने कर दी साले की पिटाई।
बिलासपुर। कोटा के करगीखुर्द में रहने वाली महिला के पति की मौत के बाद परिचित युवक उसके साथ लिव-इन में रहने लगा। बाद में महिला के चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। मारपीट से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द में रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहल मौत हो गई। पति की मौत के बाद उसका दोस्त प्रकाश साहू घर आने-जाने लगा।
बाद में उसने महिला को पत्नी बनाकर रखने की बात कही। इसके बाद महिला उसके साथ रहने लगी। कुछ दिनों तक दोनों के संबंध ठीक रहे। बाद में युवक चरित्र शंका पर महिला से विवाद करने लगा। इससे तंग आकर महिला कोटा के सुदनपारा में किराए का मकान लेकर रहने लगी।
मंगलवार की रात युवक वहां आकर चरित्रशंका पर महिला से विवाद करने लगा। इसका विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। अपनी मां की पिटाई होते देख महिला का बेटा बीच-बचाव करने आया। युवक ने उससे भी मारपीट की। घायल महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।