छत्तीसगढ़राजनीति

20 जनवरी से लग सकती है आचार संहिता, फरवरी तक निकाय चुनाव कराने की तैयारी…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को प्रदेश में आचार संहिता लागू हो सकती है, क्योंकि, आज 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है।

नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। माना जा रहा है कि 20 जनवरी को प्रदेश में आचार संहिता लागू हो सकती है।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद कभी भी आज या कल में आचार संहिता लगने की संभावना है। वहीं चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक ओर कांग्रेस ने राजनांदगांव में शैलेश नीतिन त्रिवेदी को पर्यवेक्षक बनाया है। त्रिवेदी दो दिन पहले राजनांदगांव पहुंचे थे और पार्षद व महापौर के दावेदारों से वन-टू-वन मिलकर बात की है। वहीं भाजपा द्वारा पार्षद व महापौर पद के लिए मंडल स्तर पर पैनल बनाने की तैयारी है।
नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दल निगम चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में जुटी है। राजनंदगांव में महापौर का पद अनारक्षित होने के बाद दोनों दलों में दावेदारों की फौज सामने आ रही है।

कांग्रेस के दावेदारों ने पर्यवेक्षक को सौंपा बायोडाटा

चुनाव  की तैयारी में जुटे कांग्रेस के पार्षद व महापौर के दावेदारों ने पर्यवेक्षक त्रिवेदी से मिल कर अपनी दावेदारी पेश करते हुए बायोडाटा सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के करीब 80 दावेदारों ने पर्यवेक्षक के सामने दावा पेश किया है। इसके अलावा पार्षद पद के दावेदार ब्लॉक अध्यक्षों के पास भी अपना आवेदन जमा कर रहे हैं। महापौर पद को लेकर कांग्रेस में दो दर्जन से अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं।

भाजपा में मंडल स्तर पर की जा रही तैयारी

वहीं भाजपा भी नगर निगम चुनाव को पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ने मजबूत दावेदारो की तलाश में जुटी है। भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर ही मजबूत दावेदारों की तलाश की जाएगी। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। भाजपा  ने राजनांदगांव में जिला प्रभारी अवधेश चंदेल ने भी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। मंडल स्तर पर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा।

20 फरवरी तक निकाय चुनाव कराने की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा 20 फरवरी तक नगरी निकाय का चुनाव कराने की तैयारी है। राजनांदगांव सहित अन्य निकायों का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो गई है। राज्य सरकार द्वारा निगम में कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। ऐसे में फरवरी तक चुनाव कराने की संभावना है। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भी फरवरी तक कराने की जानकारी सामने आई है। शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button