अपराधछत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में पकड़ाया 3 करोड़ का गांजा, अब तक 128 तस्कर गिरफ्तार

पिछले पांच वर्षों की आंकड़ों के मुताबिक बस्तर पुलिस ने यहां के विभिन्न मार्गों से लगभग 36.17 लाख 43 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है।

बीता वर्ष बस्तर पुलिस के लिए उपलिब्धयों भरा रहा है। एक ओर जहां अपराधिक गतिविधियों में कमी दर्ज की गई है। वहीं वर्ष 2024 में पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक गांजा व नशे का सामान पकड़ कर मादक पदार्थों की तस्करों की कमर तोड़ने में कामयाब हुआ है। एक आंकड़ें के मुताबिक बस्तर पुलिस ने 3071 किग्रा लगभग 3.1 करोड़ का गांजा बरामद करने में सफलता हासिल किया है।

नशे के कारोबार में लिप्त सर्वाधिक 500 आरोपियों पर कार्यवाही

यह आंकड़े पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं बीते वर्ष 500 शराब के अवैध तस्कर और विक्रेताओं पर शिकंजा कसते हुए लगभग 26.3 लाख का अवैध शराब पकड़ने में कामयाब रहा। इस तरह बीते पांच वर्षों में बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त सर्वाधिक 500 आरोपियों पर कार्यवाही की है। इधर पुलिस ज्यादातर मामलों में खरीदी-विक्रय व तस्करों पर ही काबू पा सकी है। जबकि मुख्य सप्लायरों तक धरपकड़ नहीं हो पा रहा है।

बस्तर गांजा तस्करों के लिए आसान राह नहीं रहा

ओडिशा पूरे देश में गांजा के सर्वाधिक उत्पादन के लिए कुयात है। यहां से देश के लगभग 70 फीसदी इलाके में गांजा का खेप तस्करी के रूप में पहुंचता है। ऐसे में बस्तर आडिशा से गांजा तस्करी का सबसे सुरक्षित और आसान मार्ग माना जाता था।

पिछले पांच वर्षों की आंकड़ों के मुताबिक बस्तर पुलिस ने यहां के विभिन्न मार्गों से लगभग 36.17 लाख 43 हजार रुपए का गांजा बरामद किया है। ऐसे में यह मार्ग गांजा तस्करों के लिए अब आसान राह नहीं रही और उन्हें तस्करी के तरीके व मार्गों को बदलने मजबूर होना पड़ा है।

660 तस्कर 536 वाहन पकड़ाए

बस्तर पुलिस की मानें तो पिछले पांच वर्षों में पुलिस ने नशें के 370 तस्करी के मामले दर्ज किए हैं। इनमें कुल 660 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 536 वाहन राजसात किए गए हैं जिनमें सर्वाधिक ट्रक शामिल हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक वर्ष 2024 में बस्तर पुलिस ने 3070.425 किग्रा गांजा बरामद करने में सफलता पाई है।

शराब तस्करी के मामले बढ़े वर्ष 2024 में

बस्तर में आश्चर्यजनक रूप से शराब तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते वर्ष 2023 के 367 की अपेक्षा 415 मामले दर्ज की गई है। इनमें पकड़े गए आरोपियों की संख्या 500 रही जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बीते वर्ष 4350 लीटर अंग्रेजी शराब व 384 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। बरामद अवैध शराब की बाजार मूल्य 26.3 लाख आंकी गई है। इस तरह पिछले पांच वर्षों में इस साल शराब तस्करी के मामले सबसे अधिक दर्ज किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button