अपराधमध्य प्रदेश

किराएदार ने दुष्कर्म के बाद वृद्धा को गला घोंटकर मारा, कटे हुए नाखूनों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

खंडवा में किरायेदार के बेटे ने 70 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या कर दी। डस्टबिन में कटे नाखूनों से पुलिस ने आरोपी को बड़वानी से गिरफ्तार किया। उसने अपराध कबूल किया। पोस्टमार्टम से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

HighLights

  1. वृद्धा के साथ दुष्कर्म हुआ।
  2. नाखूनों से पुलिस ने पकड़ा।
  3. बड़वानी से आरोपी गिरफ्तार।

खंडवा। 70 वर्षीय वृद्धा का हत्यारा किरायेदार का बेटा ही निकला। किरायेदार के बेटे शैलेंद्र सिंह ने वृद्धा को घर में अकेली पाकर साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने गला घोटकर हत्या कर दी। जांच में वृद्धा के गले पर नाखूनों के निशान थे। पुलिस को इसी से हत्या की आशंका हुई थी।

आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या के बाद अपने नाखून काटकर घर के ही डस्टबिन में डाल दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए साक्ष्य मिटाने के पूरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेसिंग पर डाल दिया। लोकेशन बड़वानी में मिली।

महाराष्ट्र भागने से पहले ही बड़वानी पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की मौखिक रूप से पुष्टि विशेषज्ञ पैनल ने भी कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा पड़ा था। मृतका के बेटे और बहू बाहर गए थे।

परिजन ने बताया कि घर में 45 हजार रुपये थे। वो भी गायब हैं। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। वृद्धा के मुंह पर तकिया पड़ा हुआ था। इससे पुलिस को पहले आशंका थी कि ये चोरी या लूटकर हत्या का मामला है।

डस्टबिन में पड़े मिले नाखून

  • पुलिस घटनास्थल पहुंची तो आरोपी शैलेंद्र गुमराह करने के लिए घर के दरवाजे पर ही बैठा रहा। जैसी ही पुलिस पहली मंजिल पर घटनास्थल पहुंची, इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस को फिर शंका और गहरा गई।
  • जांच में पुलिस को 45 हजार रुपये घर में ही मिले, तो चोरी या लूट की आशंका भी खत्म हो गई। पुलिस ने अन्य साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस को डस्टबिन में नाखून पड़े मिले।

17 साल से मुंबई में था आरोपी

  • आरोपी शेलेंद्र सिंह के पिता पोस्ट ऑफिस इंदौर से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार बड़वानी का रहने वाला है। आरोपी की मौसी खंडवा में रहती थी, इसीलिए माता-पिता भी खंडवा आ गए थे।
  • यहां वृद्धा के घर में 3 माह पहले ही किराये से रहने आए थे। आरोपी 17 से महाराष्ट्र में रह रहा था। आठ दिन पहले ही वो अपने माता-पिता के पास खंडवा आया था। रविवार को वृद्धा को घर में अकेली पाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button