छत्तीसगढ़राजनीति

Balodabazar Violence: जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी

बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ गई है। देवेन्द्र यादव को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, देवेन्द्र यादव को पेट संबंधी बीमारी है। उनके ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें रायपुर के दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, देवेंद्र यादव का ऑपरेशन होगा। देवेद्र को पांच दिन पहले अस्पताल लाया गया था। गुरुवार को एक बार फिर से उकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। देवेंद्र यादव, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर जेल में बंद हैं। वह दुर्ग जिले की भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं।

जानकारी के मुताबिक, विधायक देवेंद्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी है। पहले देवेंद्र यादव को मेडिकल फिटनेस के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। जहां सारी जांच की गई। जांच की रिपोर्ट आने के बाद टीम ने उन्हें दाउ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेफर किया था। अब यहां उनके ऑपरेशन की तैयारी हो रही है।

17 अगस्त को गिरफ्तार हुए थे देवेन्द्र यादव

भिलाई विधायक को पुलिस ने पूछताछ के बाद 17 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। देवेन्द्र यादव को रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। देवेन्द्र यादव से मुलाकात करने के लिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, समेत प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि देवेन्द्र यादव को जान-बूझकर फंसाया गया है।

क्या है देवेन्द्र यादव पर आरोप

विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने उन्हें 4 बार नोटिस दिया था लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद टीम उनके घर पहुंची थी और उनको अरेस्ट कर लिया था। बलौदाबाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शन में भीड़ बेकाबू हो गई थी और भीड़ ने एसपी-कलेक्टर के ऑफिस में आग लगा दी थी। इस आगजनी में कई कई लोग घायल भी हुए थे।

भीड़ ने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला था। फिलहाल देवेन्द्र यादव को जमानत नहीं मिली है जिस कारण से वह जेल में बंद हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button