अपराधछत्तीसगढ़

लव ट्रायंगल में महिला आरक्षक के बेटे की हत्या,पुलिस हिरासत में 5 लड़के,जाने क्या है पूरा मामला

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत सिवल लाइन एरिया में लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है साथ ही बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ देर रात पहले प्रेमी को लाठी डंडों से जमकर मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने लड़की सहित 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो थाना अंतर्गत सिवल लाइन एरिया में एक लड़की और लड़का चेतन साहू काफी समय पहले रहते थे दोनों की मां पुलिस विभाग में हैं, चेतन लड़की से प्यार करता था इसी बीच लड़की की मां का ट्रांसफर सरगुजा की तरफ हो गया और वो उसके साथ वहां रहने चली गई पर चेतन का प्यार कम नहीं हुआ। वही दूसरी तरफ लड़की सरगुजा जाने के बाद लुकेश साहू नाम के लड़के से प्यार करने लगी थी पर चेतन लगातार उसे फोन करके परेशान करता रहता था, इस दौरान 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी, जब ये बात चेतन को पता चली तो वो उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा ये बात लड़की ने अपने प्रेमी लुकेश को बताई।

लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को पुलिस लाइन के पास सिविल लाइन में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया जिसके बाद रविवार देर रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा तो वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहुंचा हुआ था उन्होंने चेतन को घेर लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से इतनी मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button