Maha Navami 2024: नवमी के दिन करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी 11 अक्टूबर को है। इस दिन ही अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही नवमी (Maha Navami 2024 Daan) का पारण भी किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर जगत की देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
HighLights
- अष्टमी तिथि पर सुकर्मा योग का निर्माण बन रहा है।
- माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
- नवमी तिथि पर माँ सिद्धिदात्री की साधना की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन भक्ति भाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। इस शुभ तिथि पर साधक नवरात्र का व्रत खोलते हैं। धार्मिक मत है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य एवं आय में बढ़ोतरी होती है। साधक श्रद्धा भाव से नवमी तिथि पर स्नान-ध्यान कर मां सिद्धिदात्री की पूजा-भक्ति करते हैं। इस शुभ तिथि पर दान (Maha Navami 2024 Daan) करने का भी विधान है। अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो नवमी तिथि पर पूजा के बाद दान करें।