उत्तर प्रदेश

UP Politics: यूपी व‍िधानसभा उपचुनाव में सपा की अयोध्‍या में होगी अग्नि परीक्षा! म‍िल्‍कीपुर में सफलता दोहराने की चुनौती

सपा सांसद अवधेश प्रसाद के सामने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा सीट में उनको मिली सफलता को उप चुनाव में दोहराने की चुनौती है। वह इस मायने में कि उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद जिले से सपा का अब एक भी विधायक नहीं रह गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा के चुनाव की मिली सफलता को बरकरार रखने की उनके सामने चुनौती है।

आनंदमोहन, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अवधेश प्रसाद के सामने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा सीट में उनको मिली सफलता को उप चुनाव में दोहराने की चुनौती है। वह इस मायने में कि उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद जिले से समाजवादी पार्टी का अब एक भी विधायक नहीं रह गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा के चुनाव की मिली सफलता को बरकरार रखने की उनके सामने चुनौती है।

डेढ़ वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा के दो विधायक निर्वाचित हुए थे। एक मिल्कीपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से अवधेश प्रसाद व दूसरे गोसाईंगंज विधानसभा सीट से अभय सिंह। प्रसाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हो चुके हैं, बचे अभय सिंह तो लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से उनका मोहभंग गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में पांच विस सीटों में से तीन पर भाजपा व दो पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button