उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरा बाइक सवार, मौत से मचा हड़कंप

प्रयागराज के चौफटका फ्लाईओवर के नीचे नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बुधवार रात करीब 830 बजे बाइक सवार 65 वर्षीय अख्तर गिर गए और उनकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह करेली से सिविल लाइंस स्थित घर लौट रहे थे। इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के रखरखाव पर सवाल उठाए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. चौफटका के पास नाला निर्माण के लिए खोदा गया है गड्ढा
  2. सेवानिवृत्त रेलकर्मी थे, सिविल लाइंस के रहने वाले थे

प्रयागराज। चौफटका फ्लाईओवर के नीचे नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार 65 वर्षीय अख्तर गिर गए। कैंट पुलिस उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। हादसा, उस समय हुआ जब वह करेली से सिविल लाइंस स्थित घर लौट रहे थे। उनके जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से घरवालों को खबर दी गई।

सिविल लाइंस स्थित कानपुर रोड निवासी मो. अख्तर 2019 में रेलवे में गार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार शाम को वह करेली में रहने वाले अपने दोस्त राशिद से मिलने गए थे। रात को वह बाइक लेकर घर के लिए निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button