नुकसान भी पहुंचा सकता है लहसुन, जानें इसके साइड इफेक्ट्स और किसे करना चाहिए इससे परहेज

लगभग हर भारतीय रसोई में लहसुन आसानी से मिल जाता है। यह भारतीय खानपान का एक अहम अंग है जिसके बिना कई व्यंजनों का स्वाद अधूरा लगता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने (side effects of garlic) से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
HIGHLIGHTS
- लहसुन लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है।
- खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
- हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसे खाने से सेहत को कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे लहसुन स्वाद पसंद नहीं। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसका तीखा स्वाद न सिर्फ खाने के टेस्ट को दोगुना कर देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में इसे खाने से सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।
लहसुन इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए कई मायनों में लाभकारी होता है। हालांकि, जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, उसी तरह लहसुन के भी अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ज्यादा मात्रा में इसे खाने के कई नुकसान है ही, लेकिन कुछ लोगों के लिए भी लहसुन काफी हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज आर्टिकल में हम आपको लहसुन के नुकसान और किन लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए।