UP News: गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा पीलीभीत में पकड़ा गया बाघ, कई लोगों को बना चुका है निवाला

Gorakhpur Zoo गोरखपुर चिड़ियाघर में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू किया गया बाघ शुक्रवार की सुबह पहुंचा। उसे पशु अस्पताल के रेस्क्यू सेल में रखा गया है। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि बाघ स्वस्थ है और वयस्क है। 23 सितंबर को उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया था। शनिवार को आने के बाद जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
HIGHLIGHTS
- रेस्क्यू सेल में रखकर की जा रही देखरेख, वयस्क है बाघ
- माला रेंज की भेरो बीट से 23 को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया
गोरखपुर। पीपीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से बेहोश कर पकड़ा गया बाघ शुक्रवार की सुबह गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचा। यहां पर उसे पशु अस्पताल के रेस्क्यू सेल में रखा गया है। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि बाघ स्वस्थ है और वयस्क है। माला रेंज की भेरो बीट से 23 सितंबर को ट्रैंकुलाइज कर उसे पकड़ा गया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांवों में आंतक मचाए हुए था। नौ सितंबर को बाघ ने बांसखेड़ा निवासी एक ग्रामीण को भैरों बीट में हमलाकर मार भी डाला था। इसके अलावा बाघ के हमले की दो अन्य घटनाएं जंगल में घटित हुईं।