राजनीतिराष्ट्रीय

संविधान के अनुरूप देश प्रगति के पथ पर अग्रसर

कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी

 

 

कुरुक्षेत्र, 26 नवंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुरूप देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। संविधान द्वारा ही हमें अधिकार मिलते हैं। भारत के संविधान में लोकतंत्र की आत्मा निहित है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 व अनुच्छेद 35-ए समाप्त कर देश ने महान कार्य किया है। जब देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया तो वाल्मीकि समाज को 67 वर्षों बाद वोट देने का अधिकार मिला। यही संविधान की मूल ताकत है। वे मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें संविधान का पालन करना चाहिए। भारतीय संविधान भारत की जान है यह भारतीय अधिकारों की पहचान है। हमें इस बात को समझना होगा। पूरे देश में आज संविधान का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हमें खुशी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने का गौरव प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर जिले व देश के हर जिले में हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से संविधान दिवस को मना रहा है। 26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत का सपना देखने वाले डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर व संविधान बनाने वाले महानुभावों को नमन करते हुए कहा कि आज जब हम भारत को संसार का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहते हुए गर्व का अनुभव करते हैं तो हमें पता होना चाहिए इसकी जड़े सदियों पहले हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित की गई पंचायत व्यवस्था में ही थी। संविधान की प्रस्तावना में में वी द पीपुल लिखा है यह केवल तीन वाक्य नहीं है यह पूरे भारत के जन, गण का प्रतिनिधित्व करता है। यह एकता की अपील, अखंडता की प्रतिज्ञा है और गणतंत्र में जन-जन की विश्वास की अभिव्यक्ति है। मंच का संचालन प्रो. विवेक चावला ने किया। कुरुक्षेत्र जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारत का संविधान राष्ट्र की आत्मा है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, सुभाष कलसाना, धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमच, सुशील राणा, कंवलजीत कौर, रविन्द्र सांगवान, राहुल राणा, प्रो. अनिल गुप्ता मौजूद रहे। ‘संविधान में निहित है, सभी समस्याओं का समाधान’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने भारतीय संविधान में सभी समस्याओं का समाधान निहित है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button