आगरा में विकसित की जाएगी टाउनशिप, 1044 काश्तकारों की भूमि का होना है अधिग्रहण; जल्द कैंप लगाएगा ADA

आगरा की काकुआ-भाण्डई टाउनशिप में 50 प्रतिशत हरित क्षेत्र होगा। टाउनशिप में 9 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे यूटिलिटी डक्ट भी बनाई जाएंगी। टाउनशिप के प्रवेश द्वार में साधारण व आधुनिक शैली का संगम देखने को मिलेगा। टाउनशिप के चयनित नाम के अनुरूप ही यहां कलाकृतियां बनाई जाएंगी। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया- टाउनशिप के लिए काश्तकारों को एडीए बुलाकर कैंप में बैनामे कराए जाएंगे।
HIGHLIGHTS
- टाउनशिप के प्रत्येक फेज में छोड़ी जाएगी 50 प्रतिशत हरित भूमि
- ककुआ-भांडई में 138.53 हेक्टेयर भूमि में की जानी है विकसित
- 30 सितंबर और एक अक्टूबर को एडीए में कैंप लगाकर होंगे बैनामे
आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना में ककुआ-भांडई टाउनशिप के प्रत्येक फेज में 50 प्रतिशत हरित क्षेत्र छोड़ा जाएगा। टाउनशिप के अंदर नौ मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे यूटिलिटी डक्ट भी बनाई जाएंगी। टाउनशिप के प्रवेश द्वार में साधारण व आधुनिक शैली का संगम देखने को मिलेगा। टाउनशिप के चयनित नाम के अनुरूप ही यहां कलाकृतियां बनाई जाएंगी।
एडीए ककुआ-भांडई में 138.5365 हेक्टेयर भूमि में 35 वर्षों के अंतराल के बाद टाउनशिप बनाने जा रहा है। इसके लिए 23 सितंबर तक 50.7055 हेक्टेयर भूमि 264.18 करोड़ रुपये की लागत से खरीद ली गई थी।