उत्तर प्रदेश

UP Politics: उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव की पार्टी में कलह, सहारनपुर सपा जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

Samajwadi Party News Saharanpur समाजवादी पार्टी में लोकसभा चुनाव में भी विरोध के सुर उठे थे जिन्हें अखिलेश यादव ने शांत करा लिया था। एक बार फिर से सहारनपुर के अंदर पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इसके संबंध में पदाधिकारी राजकुमार बिरला ने कुतुबशेर थाने में तहरीर भी दी थी।

HIGHLIGHTS

  1. शाम को दोनों पक्षों में हो गया फैसला, वापस ली तहरीर
  2. दूसरे नेता बोले, मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश

 सहारनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) पदाधिकारियों में कलह का मामला सामने आया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने जिलाध्यक्ष पर धक्का देने, जातिसूचक शब्द बोलने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं शाम को मामले में नाटकीय मोड़ आया और दोनों पक्षों में फैसला हो गया।

समाजवादी पार्टी में पिछले काफी दिनों से पदाधिकारियों के बीच अंदरूनी खींचतान चल रही है। उनाली गांव के रहने वाले राजकुमार बिरला सपा की डा. बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव हैं। राजकुमार ने मंगलवार को कुतुबशेर थाने में सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद के खिलाफ दी तहरीर में बताया कि नौ सितंबर को एक नेता के यहां कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी, जिसमें वह भी शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button