राष्ट्रीय

Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब में गरमा सकती है राजनीति, CM भगवंत मान करेंगे चर्चा

आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Bail) को दिल्ली शराब घोटाले केस (Delhi Liquor Scam) में जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद कैबिनेट में फेरबदल हो सकती है। इसको लेकर से सीएम मान अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. जमानत मिलने पर पंजाब के आप नेताओं ने मनाया जश्न।
  2. CM मान गए दिल्ली, मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट।
  3. मोहिंदर भगत में बनाया जा सकता है मंत्री।

चंडीगढ़। दिल्ली आबकारी घोटाले (Delhi Excise Scam) में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद अब पंजाब में राजनीति गरमाने के आसार बन गए हैं। उनकी जमानत की खबर मिलते ही सत्ता के गलियारे में कैबिनेट के फेरबदल की संभावना प्रबल हो गई है।

मोहिंदर भगत को मंत्री बनाना चाहते थे CM मान

कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के सांसद बनने के बाद से कैबिनेट में खाली हुए इस पद को भरने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में जालंधर पश्चिमी उपचुनाव में विजेता मोहिंदर भगत को मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन पार्टी हाईकमान के इशारे के बाद इस सारी प्रक्रिया को रोक दिया गया। कहा गया था कि जो भी गतिविधि होगी, वो केजरीवाल के जेल से बाहर होने के बाद ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button