Entertainment

Govinda shot: ‘अंखियों से गोली मारने वाले को कैसे लगी पैर में गोली…’, जिसे गूगल पर खोज रहे लोग

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक्टर अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे जब अचानक मिस फायर हो गया। हादसे के वक्त गोविंदा घर पर अकेले थे। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद गोली निकाल दी गई है और फिल्हाल उनकी हालत स्थिर है। एक्टर ने एक ऑडियो मैसेज भी जारी किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को आज सुबह गोली लग जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिस वक्त ये घटना हुई उस समय गोविंदा मुंबई स्थित अपने घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी सुनीता किसी काम से कोलकाता गई हुई थीं। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल मुंबई के जुहू स्थित कीर्ति केयर हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई है। एक्टर के साथ इस वक्त उनकी बेटी टीना हैं।

कहां जा रहे थे गोविंदा?

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता जाने वाले थे। उनकी पत्नी पहले ही कोलकाता पहुंच गई थीं। एक्टर की फ्लाइट 6 बजे की थी लेकिन उससे पहले ये घटना हो गई। अलमारी में रिवॉल्वर रखते हुए गलती से वह दब गई और उनके पैर में चोट लग गई। उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और वह डॉक्टर की देख-रेख में ICU में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button