उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: पूर्वांचल का हलक तर कर मानसून विदाई की ओर, जाते हुए बादल कर सकते हैं हल्की बूंदाबांदी

UP Weather Update News Update पूर्वांचल में मानसून की विदाई का समय आ गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी का चार्ट जारी कर पश्चिम से मानसूनी सक्रियता खत्म होने की जानकारी दी है। आधे उत्तर प्रदेश से मानसून लौट चुका है और अब पूर्वांचल से भी एक-दो दिन में विदा ले लेगा। जाते-जाते बादल हल्की बूंदाबांदी कर सकते हैं।

 वाराणसी। पूर्वांचल में इस वर्ष भीषण गर्मी के बाद मानसूनी सत्र के दौरान बादलों ने पर्याप्त राहत धरती को पहुंचाई है। अनुमानों के अनुसार मौजूदा मानसून ने किसानों को पर्याप्त राहत दी है जिससे धान की खेती को इस वर्ष संजीवनी मिली है।

वहीं आइएमडी ने दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी का चार्ट जारी कर पश्चिम से मानसूनी सक्रियता खत्म होने की जानकारी साझा की है। आधे उत्तर प्रदेश से मानसून लौट चुका है तो अब पूर्वांचल से भी एक दो दिन में विदा ले लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button