WEATHERछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगा तापमान, मौसम में आएगा बदलाव।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में उत्तर की हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
प्रदेश में तापमान का हाल।
-राजनांदगांव:अधिकतम 36.7 डिग्री
– अंबिकापुर:न्यूनतम 7.9 डिग्री
– दुर्ग:अधिकतम 35.6 डिग्री
– जगदलपुर: अधिकतम 34.9 डिग्री
– पेंड्रा रोड: अधिकतम 32.4 डिग्री
– बिलासपुर: अधिकतम 34.2 डिग्री

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button