
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का पांचवे दिन आज छत्तीसगढ़ सरकार का बहुप्रतीक्षित बजट 2025-26 का पेश किया जाएगा। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट राज्य की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और समग्र उत्थान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को अपनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नई संभावनाओं को साकार करेगा।
आर्थिक सुधार और जनकल्याण पर रहेगा जोर।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ ने आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। राज्य की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे नए अवसर सृजित हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को विशेष लाभ मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में अहम कदम जनता के लिए ऐतिहासिक बजट होने की उम्म
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास और सहयोग से प्रेरित है। इस बजट में राज्य के विकास, आर्थिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा। अब सभी की निगाहें आज सदन में पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जिससे राज्य के विकास और नई योजनाओं की दिशा तय होगी।