UP Politics: मंत्री बल्देव सिंह औलख का सपा मुखिया पर हमला, ‘बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन कर रहे अखिलेश’

HighLights
- राज्यमंत्री ने कहा, एनकाउंटर फर्जी नहीं होता, ठोस वजह उसके पीछे होती है
- बल्देव सिंह औलख ने कहा, अखिलेश यादव हताश हो रहे हैं
पीलीभीत। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुंडे, बदमाश एवं बेटियों की इज्जत लूटने वालों का समर्थन करने के लिए मन बना रखा है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो रहा है। बाहर से निवेशक आ रहे है, नौजवानों को रोजगार मिल रहा। इसी कारण सपा मुखिया हताश हैं।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच यादव युवक के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले पर सवाल पूछा गया। इस पर राज्यमंत्री ने कहा कि कोई भी एनकाउंटर फेक नहीं होता। उसके पीछे कोई न कोई ठोस वजह होती है।