Chardham Yatra समापन की ओर और बद्री-केदार दर्शनों को एक दिन में पहुंच रहे 23 हजार से अधिक श्रद्धालु

Chardham Yatra 2024 चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। सोमवार को 27 हजार 789 तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए। केदारनाथ में 11 हजार 309 बद्रीनाथ में 6644 गंगोत्री में 2406 और यमुनोत्री में 3290 यात्रियों ने दर्शन किए। इस यात्राकाल में अब तक कुल 40 लाख 92 हजार 360 यात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं।
HIGHLIGHTS
- केदारनाथ में पहुंचे सबसे अधिक 11 हजार 309 यात्री
- अब तक आ चुके 40 लाख 92 हजार से अधिक यात्री
रुद्रप्रयाग। Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा फिर जोर पकड़ गई है। केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार 14 अक्टूबर को 27 हजार 789 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए।
केदारनाथ की यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद यहां सबसे अधिक 11 हजार 309 यात्री केदार भगवान के दर्शन को पहुंचे। इसी प्रकार बदरीनाथ में 6644, गंगोत्री में 2406 और यमुनोत्री में 3290 यात्रियों ने दर्शन किए। इस यात्राकाल में अब तक कुल 40 लाख 92 हजार 360 यात्री चारधाम दर्शन कर चुके हैं।