नई दिल्ली
60 लड़कों का तोड़ चुकी दिल, ऐसे फंसाती है हुस्न के जाल में; हर किसी का घूम जाएगा दिमाग

दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर पुलिस को कॉल कर एक युवक जानकारी देता है कि एक लड़की अभी तक 60 लड़कों का दिल तोड़ चुकी है। जिसके बाद पहले तो पुलिस हैरान होती है। बाद में शिकायतकर्ता लड़के से सबूत मांगती है। लड़का कोई सबूत तो नहीं दे पाता है लेकिन अब यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
HIGHLIGHTS
- पुलिस को किया कॉल कहा-60 लड़कों का तोड़ी दिल।
- पुलिस ने मांगा सबूत, अब सोशल मीडिया पर वायरल।
बाहरी दिल्ली। एक युवती अब तक 60 युवकों का दिल तोड़ चुकी है। मेरे पास इसके सबूत मौजूद हैं। एक युवक ने पीसीआर काल कर पुलिस को यह जानकारी दी।
इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरल
युवक के इस काल ने भलस्वा डेरी पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। पुलिस की ओर जनरल डायरी में दर्ज युवक की यह जानकारी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।