Arvind Kejriwal Resignation: ‘हर चुनाव में करते नौटंकी’, केजरीवाल के इस्तीफे देने पर कांग्रेस ने पूछे कई गंभीर सवाल

Delhi New CM केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की गद्दी संभालेंगी। आज विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल दागे। कांग्रेस ने कहा कि अगर केजरीवाल को इस्तीफा देना ही था तो जेल में ही दे देते। इतना समय क्यों लिया? पढ़ें कांग्रेस ने और क्या-क्या सवाल पूछे।
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने सीएम पद छोड़ने की राजनीति को लेकर एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, यदि केजरीवाल मर्यादित पुरुष हैं और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने जा रहे हैं, तो यह भाव आबकारी घोटाले में नाम अथवा जेल जाने पर ही इस्तीफा क्यों नही दिया?
यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना जवाब लोकसभा चुनाव में दे चुकी है। अब तो वह जानना चाह रही है कि केजरीवाल ने बीते तीन विधानसभा और दो नगर निगम चुनावों में जो वादे किए थे।